फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siya Ram Row: राहुल गांधी को संघ की पूरी जानकारी नहीं, जय सियाराम विवाद के बीच बोम्मई का पलटवार

Mon, 05 Dec 2022 09:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बोम्मई ने कहा कि आरएसएस में 'दुर्गा सेना' महिला शाखा भी है। हम कोई भी कार्यक्रम 'भारत माता की जय' के जयकारे से करते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपाई 'सियाराम' नहीं कहते हैं, वे सिर्फ 'जय श्रीराम' कहते हैं और आरएसएस व भाजपा की कोई महिला शाखा नहीं है। 

विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 'जय सियाराम' नारे को लेकर संघ व भाजपा पर आरोप का कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने जवाब दिया है। राहुल पर पलटवार करते हुए बोम्मई ने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

बोम्मई ने कहा कि आरएसएस में 'दुर्गा सेना' महिला शाखा भी है। हम कोई भी कार्यक्रम 'भारत माता की जय' के जयकारे से करते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपाई 'सियाराम' नहीं कहते हैं, वे सिर्फ 'जय श्रीराम' कहते हैं और आरएसएस व भाजपा की कोई महिला शाखा नहीं है। 

विज्ञापन

राहुल ने कहा था-संघ वाले इसलिए नहीं बोलते जय सियाराम

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के आगर मालवा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि संघ वाले जय श्री राम बोलते हैं, न कि जय सियाराम। वहां कोई 'सीता' नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है, क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल ने जय सियाराम और जय श्री राम में फर्क भी बताया था।  राहुल ने कहा कि जय सियाराम का अर्थ है कि सीता जी और राम जी एक ही हैं। जब आरएसएस में कोई महिला शाखा नहीं है तो वे यह नारा कैसे दे सकते हैं। यह सियाराम का संगठन नहीं है। वहां कोई सीता नहीं है। उन्होंने सीता को बाहर रखा है। मेरा आरएसएस के दोस्तों से अनुरोध है कि जय श्री राम के साथ-साथ जय सियाराम और हे राम का भी जाप किया करें। सीताजी का अपमान न करें।

विज्ञापन

सीएफआई मामले में कार्रवाई होगी
सीएम बोम्मई ने कहा कि पुलिस सीएफआई CFI मामले में कार्रवाई कर रही है। इन सभी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के बाद ये हताश हो गए हैं और समाज में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। हम त्वरित कार्रवाई करेंगे। बता दें, कर्नाटक के शिवमोग्गा के शिरलकोप्पा शहर में 9 स्थानों पर 'सीएफआई में शामिल होने (Join CFI) के नारे दीवारों पर लिखने को लेकर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकारीपुरा तालुक के शिरलकोप्पा थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें