फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का मोदी सरकार पर हमला: बोले- केंद्र के पास किसानों की मौत का आंकड़ा नहीं, फिर पीएम माफी किससे मांग रहे?

Fri, 03 Dec 2021 04:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री ने अपनी गलती मानी है और माफी भी मांगी है। लेकिन सरकार कह रही है कि उसके पास किसानों की मौत का आंकड़ा नहीं है।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसानों के मारे जाने के मुद्दे पर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की मौत पर असंवेदनशील है। राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के पास जान गंवाने वाले 503 किसानों की सूची है, जबकि सरकार ने कहा है कि उसके पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है। सरकार चाहे तो हमसे आंकड़ा ले सकती है और ऐसे परिवारों की मदद कर सकती है। 

विज्ञापन


राहुल ने पूछा, प्रधानमंत्री ने किससे मांगी है माफी 
राहुल ने कहा, पीएम ने खुद कहा है कि उनसे गलती हुई है, उन्होंने देश से माफी मांगी है। उस गलती की वजह से अब तक 700 लोगों की मौत हो चुकी है। अब आप उनके नाम के बारे में झूठ बोल रहे हैं। आप उन्हें उनका हक क्यों नहीं दे रहे हैं? सरकार कह रही है कि उसके पास किसानों की मौत का आंकड़ा नहीं है, ऐसे में मुआवजे का सवाल ही नहीं उठता। अगर ऐसा है तो फिर पीएम ने माफी किससे मांगी है।

403 लोगों को पंजाब सरकार ने दिया है मुआवजा
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमारे पास 403 लोगों की सूची है जिन्हें पंजाब सरकार ने 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है और 152 को नौकरी दी है। हमारे पास अन्य राज्यों के 100 नामों की एक सूची है और एक तीसरी सूची है जिसमें नामों की सार्वजनिक जानकारी है जिसे आसानी से सत्यापित किया जा सकता है। लेकिन सरकार कहती है कि ऐसी कोई सूची नहीं है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा, सरकार के लिए मुआवजा राशि कोई बड़ी रकम नहीं है। ये बिल्कुल कोरोना की तरह का मामला है जिसमें कई लोगों ने जान गंवाई। सरकार को किसानों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए। सरकार ने लोगों की जीविका का साधन छीना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें