फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत के विवादित बयान पर बरसे राहुल गांधी, बोले- भाजपा की किसान विरोधी नीति का एक और सबूत

Mon, 26 Aug 2024 10:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने सोमवार को कंगना के उस बयान से किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं। अब इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन
कंगना रणौत, राहुल गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut, इंस्टाग्राम-@rahulgandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रणौत पर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने सोमवार को कहा कि कंगना का विवादित बयान भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को कंगना के उस बयान से किनारा कर लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं। भाजपा ने साफ किया था कि कंगना रणौत भाजपा के नीतिगत मसलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह बयान उनका निजी था।

इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा है। 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।"
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। राहुल ने दावा किया, "किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है।"

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता। कांग्रेस नेता ने कहा, "नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें, 'इंडिया' गठबंधन किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें