फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों पर बोले राहुल- किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना रहे पीएम मोदी

Sun, 20 Sep 2020 12:44 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

किसान विधेयकों को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर हमला बोला जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर केंद्र को घेरने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी ने आज फिर इन विधेयकों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले कानून' से किसानों को: 1. एपीएमसी/किसान मार्केट खत्म होने पर एमएसपी कैसे मिलेगा? 2. एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूंजीपतियों का ‘गुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।'
 

इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है, क्योंकि शुरू से प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में फर्क रहा है।
विज्ञापन







राहुल ने ट्वीट किया, नोटबंदी, गलत जीएसटी और डीजल पर भारी टैक्स है। जागृत किसान जानता है कि कृषि बिल से मोदी सरकार अपने मित्रों का व्यापार बढ़ाएगी और किसान की रोजी-रोटी पर वार करेगी। गौरतलब है कि कृषि बिलों का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें