फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rae Bareli: क्या नुपूर शर्मा होंगी रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार? कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी

अमित शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:32 AM IST

सार

यदि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव में उतरती हैं, तो भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर कयासबाजी तेज हो गई है। प्रियंका को मात देने के लिए भाजपा भी कोई हाई प्रोफाइल नेता देकर उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी, ऐसा माना जा रहा है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rae Barelli: Nupur Sharma - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar




दरअसल, रायबरेली की लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। सोनिया गांधी ने इस सीट पर पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी राजनीति में उतरने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा है।

लेकिन सोनिया गांधी के रायबरेली से हटने के बाद इस बात पर लगातार कयासबाजी जारी है कि कांग्रेस इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाती है। चर्चा यहां तक है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पार्टी की केंद्रीय इकाई से किया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को यूपी में मजबूती मिल सकती है।



क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

लेकिन यदि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव में उतरती हैं, तो भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर कयासबाजी तेज हो गई है। प्रियंका को मात देने के लिए भाजपा भी कोई हाई प्रोफाइल नेता देकर उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी, ऐसा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा नुपूर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारकर प्रियंका गांधी की राह कठिन करने का काम कर सकती है।

इन नामों की भी चर्चा

लेकिन रायबरेली की सीट से भाजपा की ओर से कुछ और नामों पर भी चर्चा हो रही है। समाजवादी पार्टी में रहे नेता और विधायक मनोज पांडे ने हाल ही में पार्टी से बगावती रुख अपनाया था। कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें भी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है। उनके साथ-साथ दिनेश प्रताप सिंह को भी रायबरेली सीट पर बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next