फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'राजस्थान की कांग्रेस सरकार में पनपे पाकिस्तान समर्थक मानसिकता वाले तत्व', नितिन पटेल का आरोप

Mon, 09 Oct 2023 05:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए नितिन पटेल ने दावा किया कि राजस्थान के लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं और उसकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने सोमवार को आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के पांच साल के शासन के दौरान 'पाकिस्तान समर्थक' मानसिकता वाले कट्टरपंथी तत्व पनपे हैं। पटेल ने भरोसा जताया कि लोग राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को विजयी बनाएंगे। भाजपा ने जुलाई में पटेल को राजस्थान चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया था।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 23 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए नितिन पटेल ने दावा किया कि राजस्थान के लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं और उसकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उत्सुक हैं।

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान समर्थक मानसिकता वाले असामाजिक और कट्टरपंथी तत्व न केवल फल-फूल रहे हैं, बल्कि राजस्थान में कांग्रेस के पांच साल के शासन के दौरान उन्हें सरकार का संरक्षण भी मिला है। इसके परिणामस्वरूप कानून और व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई। भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध भी बड़े पैमाने पर थे। उन्होंने दावा किया कि छेड़छाड़ की घटनाएं लगभग हर रोज हो रही हैं।
 

पटेल ने कहा कि भाजपा चुनाव के बाद राजस्थान में अगली सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के एक दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या का मुद्दा भी उठाया, जिसकी पिछले साल दो लोगों ने हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कांग्रेस के राज में लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने त्योहार भी नहीं मना सकते। राजस्थान के लोग अभी तक नहीं भूले हैं कि कैसे एक निर्दोष व्यक्ति कन्हैया लाल को आतंकवादी तत्वों ने मार डाला था। लोग अब ऐसी सरकार को हटाने के लिए उत्सुक हैं और मुझे भरोसा है कि वे इस बार भाजपा को चुनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें