फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: उपकुलपति के खाली पद पर रार, पसमांदा महाज के अध्यक्ष ने कहा- नियुक्ति की प्रक्रिया गलत और असंवैधानिक

Tue, 07 Nov 2023 09:20 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शारिक अदीब ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक ऐसा अड्डा बन गया है, जो देश में ऊंच, नीच और जातिवाद को खुलेआम बढ़ावा देकर पसमांदा समाज का बेशर्मी से गला घोंट रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के खाली पड़े पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट मेंबर्स ने तीन सदस्यों में से एक नाम केंद्र की मुहर के लिए भेज दिया है। वहीं ऑल इंडिया पसमांदा महाज के अध्यक्ष शारिक अदीब ने इस प्रक्रिया को गलत, अवैध, असंवैधानिक बताया। साथ ही साथ पूरे मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप औ संशोधन की मांग की है। 
विज्ञापन

 
बता दें छह नवंबर को एएमयू कोर्ट ने प्रोफेसर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एमयू रब्बानी, प्रोफेसर फैजान मुस्तफा एवं महिला प्रत्याशी प्रोफेसर नईमा खातून के नामों का पैनल तैयार किया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास एएमयू वीसी के चयन के लिए भेजा जाना है। इससे पहले दो नाम और चयन किए थे।

शारिक अदीब ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक ऐसा अड्डा बन गया है, जो देश में ऊंच, नीच और जातिवाद को खुलेआम बढ़ावा देकर पसमांदा समाज का बेशर्मी से गला घोंट रहा है। अदीब का तर्क है कि हिन्दुस्तान में लगभग 80 से 85 फीसदी पसमांदा समाज है लेकिन 15 फीसदी तथाकथित उच्च वर्ग के मुस्लिम लोगों ने विश्वविद्यालय पर कब्जा कर रखा है। 
विज्ञापन


पसमांदा समाज के अध्यक्ष अदीब ने आरोप लगाया कि लंबे समय से एएमयू में ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं जिससे ऊंची जाति का ही वीसी चुना जाता है। अदीब का आरोप है कि एग्जीक्यूटिव काउंसिल एवं एएमयू कोर्ट के जरिए एएमयू का वीसी चयन करना अप्रासंगिक और अवैध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें