फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद-प्रशांत क्षेत्र मामला: चीन की खतरनाक उपस्थिति की वजह से साथ आए क्वाड देश

Sun, 20 Jun 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

शिंजो आबे के पूर्व सलाहकार ने कहा, दुनिया में सबसे ज्यादा हथियारों का जखीरा बनाने का इच्छुक है चीन
विज्ञापन
QUAD leaders - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के विशेष सलाहकार रह चुके तोमोहिको तानीगुची ने कहा है कि क्षेत्र में चीन की खतरनाक उपस्थिति की वजह से क्वाड देश (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत) साथ आए। चीन इस वक्त अमेरिका के साथ सैन्य तकनीक के अलावा सेमीकंडक्टर, ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और गहरे अंतरिक्ष में खोज अभियानों में होड़ कर रहा है।

विज्ञापन


ग्लोबल पॉलिसी इनसाइट्स विषय पर आयोजित वर्चुअल समारोह में तोमोहिको ने कहा, 2049 चीन के लिए सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है, क्योंकि इस साल चीन अपनी स्थापना के 100 साल मनाएगा। चीन अमेरिका से बढ़त बनाना चाहता है। वह अमेरिका को पछाड़कर वैश्विक ताकत बनना चाहता है और ज्यादा ताकतवर सैन्य हथियारों का जखीरा विकसित करने की फिराक में है।

तोमोहिको ने कहा, हमारे पास 2021 से 2049 के बीच का ही वक्त है। इस दौरान चीन के नेता अपने देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में अमेरिका को आगे आकर क्वाड के बाकी देशों भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तालमेल बढ़ाना होगा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त और खुला क्षेत्र बनाने की कोशिश करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें