फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना युवती को पड़ा भारी, युवक अश्लील मैसेज भेज करने लगे परेशान

Fri, 31 Aug 2018 04:47 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर विदेशी कोट बेचने का विज्ञापन पोस्ट करना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती का कोट तो बिका लेकिन व्हाट्सऐप पर युवकों ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को की।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर नांगलोई से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक एमएससी(आईटी) डिग्री होल्डर है और वह पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था।  

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर कैलाश में रहनी वाली युवती ने नौ अगस्त को  विदेशी कोट बेचने के लिए ओएलएक्स पर कोट का फोटो पोस्ट किया। कोट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कई लोगों ने युवती से कोट की जानकारी मांगी। इनमें से दो युवक युवती को परेशान करने लगे।
विज्ञापन


नांगलोई निवासी शिवा शर्मा व संग्राम सिंह युवती को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। शिवा शर्मा ने उससे व्हाट्सऐप पर संपर्क किया और अकेले मिलने की बात कहने लगा। युवती ने पोर्टल का विश्वसनीय उपयोगकर्ता समझकर अपना वाट्सऐप नंबर दे दिया तो आरोपी उसे  परेशान करने लगा।

पेशे से आर्टिस्ट युवती ने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को की। पुलिस ने मामला दर्जकर बुधवार को शिव शर्मा उर्फ शिवजीत को नांगलाई से गिरफ्तार कर लिया।  दूसरे आरोपी युवक की पहचान संग्राम सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें