फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 के लिए अब 9 सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 31 Aug 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship 2018
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 9 सितंबर कर दी गई है। मेधावी छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए आवेदन कर 30 अथवा 50 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के उपरांत जल्द ही परीक्षा की तिथि भी घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी मेधावी छात्र छात्राओं के लिए फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्र छात्राएं शामिल हो सकते हैं। कक्षा 9 व 10 के लिए छात्रवृत्ति की धनराशि 30 हजार और कक्षा 11 व 12 के लिए यह राशि 50 हजार निर्धारित की गई है। परीक्षा संबंधी पोस्टर जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख हाईस्कूल व इंटर कालेजों में चस्पा है। 

पिछले वर्षों में भी पूरे बुंदेलखंड से कई मेधावियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त की थी। परीक्षा देश के विभिन्न 57 जिलों में आयोजित की जा रही है। आवेदन सिर्फ आनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। जिनके मेधावियों के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होगी तो उनके ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस बार भी परीक्षा को लेकर मेधावियों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोंच निवासी इंटर के छात्र अंशुल कहते हैं कि पिछली बार वह किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन इस बार वह जरूर परीक्षा देंगे।

उरई के राजेंद्र नगर निवासी दीपक कुमार का कहना है कि मध्यम और कमजोर वर्ग के अभिभावकों के लिए फाउंडेशन का यह प्रयास किसी वरदान से कम नही है। जिसकी मदद से वह अपने बच्चों की शिक्षा को उसकी मंजिल तक पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन


इन पर करें आवेदन 
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें