हमेशा से लोगों की दिलचस्पी दूसरे ग्रहों के जीव यानी एलियन में रही है। अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि धरती को छोड़कर किसी और ग्रह पर जीवन है या नहीं मगर किस्से- कहानियों की मानें तो अलग ही तस्वीर दिखती है। एलियन होते हैं या नहीं यह तो अबतक रहस्य है मगर दुनिया के अलग- अलग हिस्सों से इन्हे देखे जाने की खबरें मिलती रहती है।
इंसान की तरह का कोई जीव या आसमान में उड़ने वाली उड़नतस्तरी जैसी कोई चीज देखर लोग देखने का दावा करते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के नांगल शहर में सामने आया है जहां कुछ लोगों ने आसमान में एक रहस्मयी रोशनी देखने का दावा किया है।
उनका दावा है कि यह रोशनी उड़नतस्तरी की थी। यहां आसमान में तेज रोशनी के साथ एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दराज के इलाकों में भी सुनाई दी। लोगों की मानें तो यह रहस्मयी रोशनी इतनी तेज थी कि रात के अंधेरे में कुछ देर के लिए दिन जैसा उजाला हो गया।
डरकर घरों से बाहर निकले लोग
मीडिया में आई खबरों की मानें तो लोग आसमान में पहले उड़नतश्तरी जैसी कोई चीज और फिर उससे निकलती अजीब सी रोशनी दिखाई दी। इसके कुछ ही देर बाद आसमान में एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद लोग डरकरअपने घरों से बाहर निकल गए।
हालांकि कुछ लोगों के मुताबिक धरती के पास से कोई धूमकेतु गुजरा होगा। हो सकता है कि उसके कारण ही आसमान में इतनी तेज रोशनी दिखाई दी। लेकिन फिलहाल धमाके और आसमान में चमक रही रोशनी की वजह साफ नहीं हो पाई है।
आतंकयों की नजर में रहता है इलाका
दरअसल इस इलाके में भाखरा-नांगल बांध होने की वजह से इसकी गिनती संवेदनशील इलाकों में होती है। यहां अक्सर आतंकियों की नजर बनी रहती है। माना यह भी जा रहा है कि यह धमाका किसी बम की वजह से हुआ हो। ऐसे में विस्फोट के बाद सुरक्षा बल भी इलाके में चौकस हो गए।