फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे विश्वविद्यालय के छात्र को 5 लोगों ने बुरी तरह पीटा, लव जिहाद का दावा; पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 09 Apr 2024 11:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब दो छात्राओं के साथ छात्र सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परिसर में जा रहा था। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक छात्र की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि कुछ लोगों को संदेह था कि वो लव जिहाद में शामिल है। पुणे शहर में पांच अज्ञात लोगों ने 19 वर्षीय एक मुस्लिम छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उस पर लव जिहाद में शामिल होने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


दोषियों की पहचान करने की कोशिश
चतुश्रृंगी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब दो छात्राओं के साथ छात्र सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परिसर में जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

एक समिति का गठन किया
विश्वविद्यालय के प्रशासन का कहना है कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

यह है पूरा मामला
पुुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र अपनी दो महिला मित्रों के साथ खाना खाने के बाद लौट रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार-पांच अज्ञात लोग विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के पास पहुंचे। उन्होंने छात्र से पूछताछ शुरू की और उसे अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


छात्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पहचान पत्र पर उसका नाम देखने के बाद उनमें से एक व्यक्ति ने पूछा कि क्या वह लव जिहाद में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय आया था और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां एक हिंदू पुरुष मित्र भी मौजूद था। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही
अधिकारी ने कहा, 'हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता विश्वविद्यालय के एक कौशल विकास पाठ्यक्रम का छात्र है।'

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विजय खरे ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति गठित की है और संस्थान में तैनात सुरक्षाकर्मियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा छात्रों को धमकी देने की ऐसी घटनाएं फिर से नहीं हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें