फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दादी को बचाने के लिए चेन स्नैचर से भिड़ी 10 साल की बच्ची, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

Fri, 10 Mar 2023 07:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 393 के तहत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
घटना का वीडियो स्क्रीन शॉट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में एक 10 साल की बच्ची अपनी दादी को बचाने के लिए चेन स्नैचर से भिड़ गई। बच्ची की हिम्मत के आगे चेन स्नैचर को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग बच्ची की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि घटना पुणे शहर में बीती 25 फरवरी को घटी, जब शहर के मॉडल कालोनी इलाके में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता घाग अपनी पोती रुतवी घाग के साथ घर जा रहीं थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान सामने की तरफ से एक बाइक सवार उनके पास आया और रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। यह देखकर 10 साल की रुतवी झपटमार से भिड़ गई और उसने एक थैला हाथ में पकड़े हुए था, रुतवी ने उसी थैले को झपटमार के मुंह पर मारना शुरू कर दिया। बच्ची के इस हमले से हड़बड़ाया झपटमार तुरंत मौके से भाग निकला। 



इस छीना झपटी में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें चोट आई हैं। वहीं घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 393 के तहत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें