फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Thackeray: पुणे में आज अपना दम दिखाएंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे, पुलिस ने सभा से पहले रखीं 13 शर्तें

Sun, 22 May 2022 08:08 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश में इन शर्तों का आनिवार्य रूप से पालन करने की बात कही गई है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर सार्वजनिक रैली के दौरान इन शर्तों का उल्लंघन होगा तो  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
राज ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की आज पुणे में रैली होनी है। इस रैली में वह हिंदुत्व के मुद्दे पर अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं दूसरी ओर पुणे पुलिस उनकी इस रैली को लेकर सख्त हो गई है। पुणे पुलिस ने रैली के लिए 13 शर्तों पर मनसे प्रमुख को इजाजत दी है।

विज्ञापन


पुणे पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश में इन शर्तों का आनिवार्य रूप से पालन करने की बात कही गई है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर सार्वजनिक रैली के दौरान इन शर्तों का उल्लंघन होगा तो  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुणे पुलिस की इन शर्तों में कहा गया है कि बैठक के दौरान या बाद में कोई भी आपत्तिजनक नारेबाजी, दंगा या अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए। आयोजन के दौरान किसी तरह के हथियार, तलवार और विस्फोटक सामग्री नहीं दिखनी चाहिए। आदेश में यह भी कहा गया कि लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल से ध्वनि प्रदूषण नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनसे प्रमुख ने पांच जून को अयोध्या की यात्रा का एलान किया था। हालांकि उनका ये दौरा स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि वह रविवार को पुणे में होने वाली रैली में अयोध्या दौरे की नई तारीख का एलान करेंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें