फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: विवाहोत्तर संबंधों के शक में नेपाली युवक ने पत्नी के साथ की हैवानियत, जानकर कांप जाएंगे

Sun, 19 May 2024 09:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वकाड पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 326 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ इलाके से नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। नेपाल के युवक पर विवाहोत्तर संबंधों के शक में अपनी पत्नी के साथ हैवानियत करने का आरोप है। आरोपी ने अपनी पत्नी के निजी अंगों में कीले लगाकर उन पर ताला लगा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक (30 वर्षीय) चौकीदार की नौकरी करता है। उस शक है कि उसकी पत्नी का किसी तीसरे युवक के साथ विवाहोत्तर संबंध है। पति-पत्नी दोनों नेपाल के नागरिक हैं। इस बात से नाराज होकर आरोपी रूह कंपा देने वाली हैवानियत की और अपनी पत्नी के निजी अंगों में पहले कीलें लगाईं और फिर उन पर ताला लगा दिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वकाड पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 326 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें