सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और कैप्शन में लिखा कि 'अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो...।
कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक युवक कई बार वोट डालता दिख रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'चुनाव आयोग जी, देख रहे हैं...एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है। अब तो जागिए।' वीडियो देखने से पता चलता है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का हो सकता है क्योंकि ईवीएम में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत और सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य का नाम दिख रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और कैप्शन में लिखा कि 'अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो...। भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब साझा की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सीईओ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है कि 'इस वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। संबंधित जिले के चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह इस मामले में जरूरी कार्रवाई करें।' यह एक वायरल वीडियो है और अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।