फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड्डुचेरी : सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 10 हजार रुपये प्रति माह, सीएम रंगास्वामी का पूर्ण राज्य के दर्जे पर जोर

Wed, 01 Sep 2021 04:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी

सार

पुड्डुचेरी में अब सरकारी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये प्रति माह से कम वेतन नहीं मिलेगा। सीएम रंगास्वामी ने बुधवार को यह एलान किया। 
 
विज्ञापन
Puducherry CM N Rangaswamy - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 10 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों की पेंशन भी 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने यह भी कहा कि हम पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहेंगे। पूर्ण राज्य का दर्जा पाना हमारा अधिकार है। इसके लिए हम कदम उठा रहे हैं। बता दें, पुड्डुचेरी अभी केंद्र शासित राज्य है। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें