फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: मुंबई में आज से खुल गए सार्वजनिक पार्क, मैदान और चौपाटी, जानें क्या होगी टाइमिंग

Mon, 16 Aug 2021 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। सोमवार से पार्क, समुद्री बीच समेत अन्य चीज़ों को खोल दिया गया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सार्वजनिक स्थल खुले रहेंगे। 
विज्ञापन
मुंबई में आज से खोले गए सार्वजनिक स्थल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही अनलॉक प्रक्रिया भी जारी है। धीरे-धीरे चीज़ों को खोली जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट खुलने के बाद आज से लोगों के लिए पार्क, खेल मैदान, चौपाटी समेत समुद्री बीच खोल दिए गए हैं। कोरोना मामले कम होने के साथ ही बीएमसी ने सभी सार्वजनिक स्थलों को खोलने का निर्देश दिया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सभी सार्वजनिक स्थल खुले रहेंगे। हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन


हालांकि, रेस्टोरेंट खोलने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। रेस्टोरेंट में प्रबंधकों, सफाई कर्मचारियों व पूरी टीम को कोरोना टीका लगवाना अनिवार्य है। वहीं, जिम, योगा सेंटर, पार्लर, स्पा और सैलून इत्यादि को 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खोला गया है। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि कोरोना के घट रहे मामलों के बीच धीरे-धीरे राहत देने का फैसला किया गया है।

दोबारा शुरू हुई लोकल ट्रेनें
बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया था कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी तभी जाकर उन्हें रहने की अनुमति मिलेगी। साथ ही सीएम ठाकरे ने यह भी कहा था कि टीकाकरण के दोनों खुराक लेने वाले यात्रियों को मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। बता दें कि रविवार 15 अगस्त से लोकल सेवाओं को दोबारा चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें