Protest against Waqf Act: हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के हिस्से के रूप में कल रात पंद्रह मिनट तक घरों में लाइट बंद करने की अपील की है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे कल रात 9 बजे से 9:15 बजे तक अपने घरों की लाइट बंद करें। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) भी संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर रही है। उसी के विरोध के हिस्से के रूप में यह अपील की गई है।
विज्ञापन
ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, यह कानून भारतीय संविधान, खासकर मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और वक्फ बोर्ड के कामकाज में दखल देता है। इसलिए मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि आप कल रात 9 बजे से 9:15 तक अपने घर की लाइट बंद रखें, ताकि नरेंद्र मोदी सरकार को यह संदेश जाए कि यह कानून असांविधानिक है।
एआईएमपीएलबी के नेतृत्व में नए वक्फ कानून के खिलाफ 'वक्फ बचाओ, संविधान' बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वक्फ कानून के विरोध में कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें लाइट बंद करके प्रदर्शन (ब्लैकआउट), बैठकें, महिलाओं की सभाएं, मानव श्रृंखला, धरने और जनसभाएं शामिल हैं।
कानून वापस न लेने तक जारी रहेगा विरोध: ओवैसी
एआईएमपीएलबी ने यह भी बताया कि एक जून को हैदराबाद में एक जून को हैदराबाद में एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ओवैसी ने 20 अप्रैल को एआईएमआईएम के मुख्यालय पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब तक यह कानून वापसस नहीं लिया जाएगा, विरोध जारी रहेगा।