फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर 12 टन सोना और 400 टन चांदी की होगी खरीदी, ₹16000 करोड़ के व्यापार की संभावना

Tue, 29 Apr 2025 05:20 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया के दिन लगभग 12 टन सोना जिसकी क़ीमत लगभग 12 हजार करोड़ और 400 टन चांदी जिसकी क़ीमत 4 हजार करोड़ टोटल 16 हजार करोड़ के व्यापार होने की संभावना है।
विज्ञापन
सोना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इसे बहुत शुभ माना जाता है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, अक्षय तृतीया एक शुभ दिवस होता है, जो सफलता और सौभाग्य लेकर आता है। ऐसे में लोग इस दिन धन और समृद्धि का स्वागत करने के लिए सोना खरीदने को शुभ मानते हैं। यह भी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदा गया सोना कभी घटता नहीं, बल्कि सदैव बढ़ता है। अक्षय तृतीया पर 12 टन सोना और 400 टन चांदी की खरीद होने की संभावना है। इस मौके पर 16 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।  
विज्ञापन


इस वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर देशभर में आभूषण बाजार में बिक्री को लेकर मिलाजुला रुझान देखा जा रहा है, क्योंकि सोने की क़ीमतों में हाल ही में जबरदस्त वृद्धि हुई है। कैट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस समय 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,00,000 तक पहुँच गया है, जबकि पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर यही दर ₹73,500 थी। इसी प्रकार, चांदी का भाव भी ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष यह ₹86,000 प्रति किलोग्राम था। वर्ष 2023 में अक्षय तृतीया के दिन लगभग देश भर में 14.5 हजार करोड़ का व्यापार हुआ था, वहीं 2024 में लोक सभा चुनाव के चलते व्यापार में काफी कमी आयी थी।  

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया के दिन लगभग 12 टन सोना जिसकी क़ीमत लगभग 12 हजार करोड़ और 400 टन चांदी जिसकी क़ीमत 4 हजार करोड़ टोटल 16 हजार करोड़ के व्यापार होने की संभावना है। इस बार सोने-चांदी के बढ़े हुए दामों के कारण ग्राहकों की खरीदारी में कुछ सुस्ती देखने को मिल रही है। आमतौर पर अक्षय तृतीया पर भारी खरीदारी होती थी, लेकिन इस बार उच्च कीमतों ने मांग को प्रभावित किया है। 

Akshaya Tritiya Shubh Muhurat 2025: जानें अक्षय तृतीया पर खरीदारी पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में आर्थिक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और वैश्विक निवेशकों द्वारा सोने को सुरक्षित निवेश माध्यम के रूप में अपनाए जाने के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी गई है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनावों और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव ने भी कीमतों को ऊपर पहुंचाया है।
विज्ञापन


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि देश में चल रहे विवाह सीजन के कारण आभूषणों की मांग पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। शादी-ब्याह में सोने-चांदी की खरीदारी एक परंपरा है, इसलिए भले ही कीमतें ऊंची हैं, फिर भी ग्राहक ज़रूरी खरीद कर रहे हैं। ज्वैलर्स ने भी ग्राहकों को आकर्षित ऑफर्स शुरू किये हैं। व्यापारी नेताओं ने ग्राहकों से अपील की कि वे हॉलमार्क वाले प्रमाणित आभूषण ही खरीदें और हर खरीदारी पर बिल अवश्य लें। साथ ही, कीमतों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय ज्वैलर्स से ही लेन-देन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें