फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद: कर्नाटक के बेलागवी में तनाव, संगोली रायन्ना की प्रतिमा तोड़ी, उद्धव ने की पीएम से हस्तक्षेप की मांग

Sat, 18 Dec 2021 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बेलागावी

सार

बेलागावी कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है, जहां मराठी भाषी बहुसंख्यक निवास करते हैं। जहां दोनों राज्यों के निवासी के बीच भूमि विवाद हमेशा से बना रहता है। दोनों राज्य की सरकारें भी इसपर दावी करती रहती हैं।
 
विज्ञापन
धारा 144
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बेलागावी में स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की प्रतिमा को तोड़े जाने और सरकारी वाहनों पर पथराव की दो अप्रिय घटनाओं के बाद शनिवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक धारा 144 लागू लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए, सीएम बोम्मई ने कहा कि पत्थरबाजी, सार्वजनिक संपत्ति और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं अवैध हैं, इसलिए पुलिस को दीर्घकालिक उपाय करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन मामलों के संबंध में 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

जाने कैसे शुरू हुआ विवाद
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर कथित रूप से स्याही  की खबर आने के बाद महाराष्ट्र समर्थकों ने बीती रात बेलगावी के संभाजी सर्किल में विरोध प्रदर्शन किया और शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। कार्रवाई में देरी के बाद तनाव बढ़ गया और  बेलगावी के अंगोल में रखी गई सांगोली रायन्ना की मूर्ति क्षतिग्रस्त  कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हरकत महाराष्ट्र समर्थकों का है।वहीं सांगोली रायन्ना सेना के अध्यक्ष शिवराज होलीमठ ने शनिवार को तिलकवाड़ी पुलिस से शिकायत की कि दक्षिण बेलगावी में अंगोल में उनके घर के सामने रखी गई सांगोली रायन्ना की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई है।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा विवाद
बेलागावी जो वर्तमान में कर्नाटक राज्य का हिस्सा है, पहले बॉम्बे प्रेसीडेंसी का भाग था लेकिन महाराष्ट्र भाषा के आधार पर बेलागावी को अपना भाग बताता है। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा बेलगाम को भाषायी और प्रशासनिक कारणों से कन्नड़ बहुल कर्नाटक राज्य के अधीन कर दिया गया था जबकि बेलगाम में मराठी बोलने वालों की संख्या बहुत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें