फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: रॉबर्ट वाड्रा संक्रमित, प्रियंका की रिपोर्ट निगेटिव, चुनावी कार्यक्रम रद्द कर हुई क्वारंटीन

Fri, 02 Apr 2021 02:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द 
  • खुद ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने दी जानकारी
  • रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटीन हो गई हैं। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं। 
विज्ञापन



  रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित
हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की। बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं। पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में भी प्रियंका हुईं थी क्वारंटाइन
बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं। उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें