फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: रैली में बोले केंद्रीय गृह मंत्री- तुष्टिकरण, तानाशाही व तोलाबाजी, तीनों मॉडल पर चलती है टीएमसी

Fri, 02 Apr 2021 02:38 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतलकुची

सार

  • केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास चुनावी रैली को किया संबोधित
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
  • आरोप लगाया- थ्री टी मॉडल पर चलती है टीएमसी
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित कूचबिहार जिले के सीतलकुची में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यह आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार तोलाबाजी, तानाशाही और तुष्टिकरण के थ्री टी मॉडल पर चलती है।

विज्ञापन


शाह ने भरोसा जताया कि नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी परास्त होंगी। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की इस सीट पर ममता का मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी सुवेन्दु अधिकारी से है। सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को उत्तर बंगाल क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी समस्या बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने वादा किया कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आती है तो वह पड़ोसी बांग्लादेश से अवैध आव्रजन को पूरी तरह रोकेगी।

शाह ने दावा किया कि उत्तर बंगाल क्षेत्र के साथ तृणमूल सरकार ने अन्याय किया है। उन्होंने यह भी वादा किया कि उत्तर बंगाल के विकास के लिए भाजपा हर साल 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी और क्षेत्र में लोगों की चिकित्सीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एम्स की स्थापना करेगी।
विज्ञापन


चुनावी रैली में शाह ने कहा, ‘सीमा-पार से होने वाली घुसपैठ उत्तर बंगाल की सबसे बड़ी समस्या है। टीएमसी सरकार इसे कभी नहीं रोकेगी, केवल हम इसे रोक सकते हैं। ममता बनर्जी राज्य की सरकार को थ्री टी - ‘तोलाबाजी’, ‘तानाशाही’ और ‘तुष्टिकरण’ के मॉडल पर चलाती हैं।’ 

इसके अलावा उन्होंने विशाल जनादेश के साथ राज्य में सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए कहा, ‘हम चुनाव के पहले दो चरणों (27 मार्च और एक अप्रैल को हुए चुनावों में) में जीत रहे हैं। ममता दीदी नंदीग्राम में हार रही हैं।’ कूचबिहार जिले की सीटों पर चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में आठ चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। 294 सदस्यीय विधानसभा की सभी सीटों के परिणाम दो मई को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें