फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: मोरीगांव में जेल से फरार एक कैदी का शव जलाशय में मिला, चादर-लुंगी से रस्सी बनाकर पार की थी जेल की दीवार

Mon, 14 Oct 2024 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

रशीद, चार अन्य आरोपी के साथ शुक्रवार को अपने सेल की लोहे की ग्रिल तोड़कर जेल से भाग गए थे। इसके बाद उन्होंने चादर, कंपल और लुंगी का इस्तेमाल कर रस्सी बनाई और 20 फीट ऊंची जेल की दीवार से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मोरीगांव में जेल से फरार एक कैदी सोमवार को एक जलाशय में मृत पाया गया। मृतक आरोपी की पहचान अब्दुल रशीद के तौर पर की गई है। उसका शव देवागुरी गांव में सुंडुबा बील में तैरता हुआ पाया गया था। गांववालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुमार दास ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


रशीद, चार अन्य आरोपी के साथ शुक्रवार को अपने सेल की लोहे की ग्रिल तोड़कर जेल से भाग गए थे। इसके बाद उन्होंने चादर, कंबल और लुंगी का इस्तेमाल कर रस्सी बनाई और 20 फीट ऊंची जेल की दीवार से नीचे उतर गए। अन्य चार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए अभियान चला रही है। जेल अधिकारियों की ओर से हुई चूक की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। पांच में से तीन को लहरीघाट पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों के लिए गिरफ्तार किया गया। बाकी को मोइराबारी और तेजपुर पुलिस स्टेशनों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें