फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के पीएम प्रयुत चान-ओ-चा पहुंचे भारत

Fri, 17 Jun 2016 05:35 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रयुत चान-ओ-चा पहुंचे भारत - फोटो : getty
विज्ञापन
थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा अपने तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंच गए। उनके दौरे का मकसद व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा एवं पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाना है। शुक्रवार को थाई पीएम प्रायुत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक स्तर पर वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से समुद्री सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद के खतरे से निपटने एवं कारोबार को बढ़ावा देने पर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों नेता दक्षिण चीन सागर में पैदा हालात को लेकर चर्चा करेंगे। थाई पीएम के साथ उनकी पत्नी नारापोर्न चान-ओ-चा, एक  उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और 46 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। प्रतिनिधिमंडल में कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और दिग्गज कारोबारी शामिल हैं। प्रयुत थाईलैंड के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए हैं।

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रयुत की अगुवाई की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जारी में कहा गया कि थाईलैंड के साथ भारत के बेहतरीन संबंध काफी अहम हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी अपने थाई समकक्ष के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन करेंगे। प्रयुत उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें