फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने की अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात

Thu, 08 Oct 2020 02:26 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Narendra Modi met with Dr. Abdullah Abdullah of Afghanistan - फोटो : Twitter/@MEAIndia
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने भारत-अफगानिस्तान संबंधों को और मजबूती देने की प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मिले। उन्होंने भारत-अफगानिस्तान संबंधों को और मजबूती देने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई।' श्रीवास्तव ने दोनों नेताओं की मुलाकात से संबंधित तस्वीरें भी साझा कीं। 


शांति वार्ता को भारत का पूरा समर्थन है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद डॉ अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘शांति वार्ता को भारत का पूरा समर्थन है। अफगानिस्तान में होने वाले शांति समझौते का भारत पूरा समर्थन करेगा। भारत स्वतंत्र, लोकतांत्रिक, संप्रभु और शांत अफगानिस्तान के पक्ष में है।

विज्ञापन




पीएम ने भारत-अफगान संबंधों को और गहरा करने के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बैठक पर ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री ने भारत-अफगान संबंधों को और गहरा करने के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।’ बैठक के दौरान विदेश सचिव हर्ष शृंगला, एनएसए अजीत डोभाल, दिल्ली में अफगान राजदूत ताहिर कादिरी उपस्थित रहे।

भारत ने शांति वार्ता के पूर्ण समर्थन का एलान किया
बता दें कि पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए अब्दुल्ला बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान भी उन्होंने तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता की प्रगति और अन्य द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा की। भारत ने शांति वार्ता के पूर्ण समर्थन का एलान किया है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें