फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: PM मोदी बोले- इस दिवाली खरीदें खादी ताकि गरीब के घर जल सके दीया

Sun, 24 Sep 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। यह मोदी की 36वीं मन की बात थी। कार्यक्रम के तीन तीन साल पूरे होने पर मोदी ने देशवासियों का आभार जताया। मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के मन की बात का प्रोग्राम है। मोदी ने कहा कि तीन साल में ऐसी कई घटनाएं हुईं जो उनके मन को छू गईं। इसके बाद मोदी ने खादी का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि खादी खरीद कर लोगों को गरीब के घर में दीया जलाना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी ने श्रीनगर के बिलाल डार का जिक्र किया। जिसको श्रीनगर निगर निगम ने स्वच्छता मिशन का एंबेसडर बनाया है। मोदी ने बताया कि बिलाल श्रीनगर में स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने बताया कि बिलाल डल झील से अबतक 12,000 किलो से ज्यादा कूड़ा-कचरा साफ कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: काशी से पीएम का ऐलान- देश के हर गरीब का होगा अपना घर,पढ़ें भाषण की मुख्य बातें

मोदी ने अक्टूबर महीने का जिक्र कर कहा कि यह महीना देश के कई महापुरुषों को याद करने वाला महीना होता है। मोदी ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। मोदी ने कहा कि गांधी जी, जय प्रकाश जी, दीन दयाल जी हमेशा सत्ता के गलियारे से दूर रहे। मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाए' पर काम किया। मोदी ने कहा कि पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया था और इस एकजुटता को बचाकर रखना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'PM अंकल, दो स्कूल कर्मियों ने मेरे साथ रेप किया, कार्रवाई नहीं हुई तो जान दे दूंगी'

मोदी ने प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन में उनका काफी योगदान है। मोदी के मुताबिक, दोनों के योगदान से सकारात्मक परिवर्तन आया।
विज्ञापन

लोगों से सात टूरिस्ट प्लेस बताने को कहा

पीएम नरेंद्र मोदी
मोदी ने लोगों से कहा कि अपने राज्य के सात सबसे बेहतर टूरिस्ट स्टेशन बताएं। मोदी ने कहा कि भारत सरकार उसपर काम करेगी और उन जगहों को बढ़ावा देकर और बेहतर बनाएगी। मोदी ने लेफ्टिनेंट स्वाति महादिक और लेफ्टिनेंट निधि दुबे का जिक्र किया। जिनको उनके शहीद पति की जगह आर्मी में जगह दी गई है। मोदी ने दोनों को बधाई देते हुए लोगों के लिए प्रेरणा बताया।

मोदी ने सभी लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। फिर मोदी ने 2022 का जिक्र करते हुए कहा कि उनको आशा है कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक स्वतंत्रता सैनानियों के सपनों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। मोदी ने U-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि इस साल भारत में हो रहा यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए बड़ा मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें