राहुल गांधी के लिए खुशखबरी है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। महज दो महीनों में राहुल के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने वालों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। महज दो महीनों में प्रशंसकों की तादाद ने 10 लाख के आंकड़े को पार किया है। राहुल के प्रशंसकों की बढ़ती संख्या यह बता रही है कि कांग्रेस की धमक सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रही है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जुलाई 2017 में राहुल के फॉलोअर करीब 24.93 लाख थी जो सितंबर में बढ़कर 34 लाख हो गई है। हालांकि इस मामले में राहुल अभी प्रधानमंत्री मोदी से काफी पीछे हैं।
पढ़ें: सुषमा के बयान पर राहुल की चुटकी, कहा- आखिर कर ही दी कांग्रेस की तारीफ
फिलहाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष पिछले दो सप्ताह से अमेरिकी दौरे पर हैं और वहां वे लगातार जोरदार भाषण दे रहे हैं। उनके भाषण को काफी पसंद भी किया जा रहा है।