बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का शुभारंभ किया। पहले इस संग्रहालय को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। आज से इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय हो गया है।
विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री संग्रहालय रात में कुछ यूं दिखता है।
- फोटो : अमर उजाला
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का शुभारंभ किया। पहले इस संग्रहालय को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। आज से इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय हो गया है।
विज्ञापन
2 of 10
प्रधानमंत्री संग्रहालय।
- फोटो : अमर उजाला
2018 में बदलाव की शुरुआत हुई
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को प्रधानमंत्री संग्रहालय में बदलने की मंजूरी 2018 में केंद्र सरकार ने दी थी। पहले इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू से जुड़ी यादें सहेजकर रखी गई थी। अब इसमें देश के सभी 14 प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी है।
विज्ञापन
3 of 10
संग्रहालय के अंदर का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
271 करोड़ की लागत
इस संग्रहालय की लागत करीब 271 करोड़ रुपये आई है। संग्रहालय में दो ब्लॉक हैं। इनका कुल क्षेत्रफल 15,600 वर्ग मीटर में है।
ऐसे जुटाई गई जानकारी
इस संग्रहालय के लिए प्रधानमंत्रियों से जुड़ी जानकारी दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस (भारतीय और विदेशी), प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियों, विदेश मंत्रालय के तोशाखाना आदि संस्थानों से जुटाई गई है। पूर्व पीएम के बारे में बहुमूल्य जानकारी जुटाने के लिए उनके परिवारों से भी संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
5 of 10
संविधान सभा को लेकर भी एक गैलरी बनाई गई है।
- फोटो : अमर उजाला
डिजाइन उभरते भारत की प्रतीक
पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की भी कहानी बताएगा। इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की। संग्रहालय भवन का डिजाइन उभरते भारत की कहानी से प्रेरित है। इसे नेताओं के हाथों का आकार दिया गया है। डिजाइन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में भी बताया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
कोई पेड़ काटा नहीं गया
पीएम संग्रहालय परिसर में किसी भी पेड़ को काटा या प्रत्यारोपित नहीं किया गया है। इमारत का लोगो राष्ट्र और लोकतंत्र का प्रतीक चक्र धारण करने वाले भारत के लोगों के हाथों का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
7 of 10
संग्रहालय में देश के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी बताया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री संग्रहालय में युवाओं को सूचना आसान और रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी-आधारित संचार सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। प्रदर्शनी को अत्यधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, मल्टी-टच, मल्टी-मीडिया, इंटरेक्टिव कियोस्क, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, इंटरेक्टिव स्क्रीन आदि लगाई गई हैं।
8 of 10
संग्रहालय में 1971 युद्ध के बारे में भी जानकारी दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
43 गैलरी, आजादी से लेकर अब तक की कहानी
पीएमओ के मुताबिक संग्रहालय में कुल 43 गैलरी हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों की संग्रहणीय वस्तुएं रखी गई हैं। साथ ही उनके उपयोग की निजी वस्तुएं और उनके भाषण भी रखे गए हैं। इस संग्रहालय में विशेष रूप से भारत के युवाओं के लिए जानकारी दी गई है और उसे आसान, रोचक और व्यापक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है।
9 of 10
संग्रहालय में पं. जवाहर लाल नेहरू के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है।
- फोटो : अमर उजाला
पं. नेहरू के सामने पीएम मोदी की फोटो
संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों की तस्वीर लगाई गई है। इसमें पं. जवाहर लाल नेहरू के ठीक सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है।
टिकट लेकर अंदर गए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद सबसे पहले टिकट खरीदा। फिर संग्रहालय देखने के लिए अंदर गए।