फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: प्रवीण नेट्टारु हत्याकांड में एनआईए को मिली सफलता, मुख्य आरोपी मुस्तफा को किया गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 12:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की बेल्लारे में 26 जुलाई 2022 में उनकी दुकान के सामने तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद तीन अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा प्रवीण नेट्टारू - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में साल 2022 में भाजपा युवा मोर्चा प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी। तब से मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जांच एजेंसी ने मुस्तफा पैचर को बंगलूरू में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बेल्लारे में हुई थी नेट्टारू की हत्या
बता दें, भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की बेल्लारे में 26 जुलाई 2022 में उनकी दुकान के सामने एक वाहन में सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 'किलर स्क्वॉड' या सर्विस टीम्स ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी थी। कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद तीन अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। मामले में पहले 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस थाने में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद चार अगस्त को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया था। 

20 जनवरी को दाखिल की गई थी प्रारंभिक चार्जशीट
भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पीएफआई के मास्टर आर्म्स ट्रेनर थुफैल एमएच और मोहम्मद जाबिर के खिलाफ एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए के प्रवक्ता ने आगे बताया था कि फरार चल रहे थुफैल को हाल ही में बंगलूरू में एनआईए की एक टीम ने ट्रैक किया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी।  
विज्ञापन


इस मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। 

हिजाब विवाद के बीच हुई थी हत्या
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच, बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई थी। आरोपपत्र में कहा गया है, जांच से पता चला है कि सीएए-एनआरसी के मुद्दे, हिजाब विवाद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गोरक्षा गतिविधियों के दौरान आरोपियों को हिंदू समुदाय से नफरत पैदा हो गई थी। इन कारणों से, आरोपियों ने हिंदू समुदाय के लोगों के बीच भय पैदा करने और शिवमोगा शहर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की साजिश रची। आरोप पत्र के मुताबिक, आरोपी शिवमोगा में जुलूस, समारोहों के दौरान हिंदू समुदाय के प्रमुख नेताओं की आवाजाही पर नजर रख रहे थे। उन लोगों ने एक प्रमुख हिंदू नेता के रूप में हर्ष पर नजर रखी और उनकी हत्या के लिए हथियार जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें