फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की कीमत तय, जानिए कितने चुकाने होंगे आपको

Sat, 27 Feb 2021 05:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान जारी है। ऐसे में गुजरात सरकार ने भी इस अभियान में और ज्यादा तेजी लाने के लिए शनिवार को वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। इसके तहत राज्य के लोगों को निजी अस्पताल में 250 रुपये चुकाने होंगे, वहीं सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त में मिलेंगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार की कोशिश है कि कम से कम समय में अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके, इसके लिए सरकार अधिकतम संख्या में प्राइवेट अस्पतालों का इस्तेमाल करना चाहती है। कोरोना वैक्सीन की कीमत आम लोगों को ज्यादा प्रभावित न करे, इसके लिए इसकी कीमत बेहद कम रखी गई है। 





एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण
देशभर में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाने की योजना है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह वैक्सीन 40 साल से ऊपर बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों उम्र सीमा के अंदर आने वाले लोग सरकारी केंद्रों में जाकर टीका मुफ्त में लगवा सकते हैं। हालांकि,  निजी अस्पतालों में इसके लिए रुपये लिए जाएंगे।

एक मार्च से शुरू होने जा रहे दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय कि तरफ से कहा गया कि सरकारी केंद्रों पर यह टीकाकरण मुफ्त होगा, लेकिन जो लोग निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उन्हें चार्ज देना होगा।

अगले तीन-चार दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितनी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में मैन्यूफैक्चरर्स और अस्पतालों से बात कर रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 113 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें