फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Election: ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ विमान की अगली सीटों पर बैठ हुए रवाना

Wed, 13 Jul 2022 05:52 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ सहित 14 राजधानियों के लिए मंगलवार तक मिस्टर बैलेट बॉक्स रवाना कर दिए गए, वहीं 16 बॉक्स बुधवार को रवाना होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मत पेटियों को विमानों से विभिन्न राज्यों में यात्रियों की तरह भेजा जा रहा है। उनके लिए विमान में ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ नाम से टिकट बुक किए जा रहे हैं और उन्हें अंग्रेजी के सर्वनाम ‘ही’ से संबोधित किया जा रहा है। सीट भी सबसे आगे की दी जा रही है ताकि चुनाव अधिकारी की उनसे नजर न हटे।

विज्ञापन


लखनऊ सहित 14 राजधानियों के लिए मंगलवार तक मिस्टर बैलेट बॉक्स रवाना कर दिए गए, वहीं 16 बॉक्स बुधवार को रवाना होंगे। संसद और दिल्ली विधानसभा के बॉक्स भी बुधवार को भेजे जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बैलेट बॉक्स सड़क से भेजे जा रहे हैं। इन्हें ले जाने के लिए संबंधित राज्य के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और वहां के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी भी चुनाव आयोग मुख्यालय निर्वाचन सदन पहुंच रहे हैं। ब्यूरो

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए सभी विस्तृत निर्देशों व एसओपी का पूरा पालन होगा। मतदान पूरा होने पर बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव सामग्री अगली उपलब्ध पहली उड़ान से वापस रिटर्निंग ऑफिसर के पास भेजी जाएगी, जो इस बार राज्यसभा महासचिव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें