फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashtrapati Bhawan: 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह अंगरक्षकों की व्यस्तता के कारण टला, राष्ट्रपति भवन से बयान जारी

Fri, 24 Nov 2023 06:45 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति भवन में 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह नहीं होगा। शनिवार को जारी बयान में राष्ट्रपति भवन ने कहा, 25 नवंबर को पीबीजी की व्यस्तता के कारण समारोह नहीं होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के राष्ट्रपति के अंगरक्षकों का बदलना पुरानी सैन्य परंपरा है। 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह टाले जाने पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी किया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बताया गया कि शनिवार को गार्ड ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह एक सैन्य परंपरा है। इसके तहत राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड / अंगरक्षकों (पीबीजी) के एक नए समूह को कार्यभार सौंपा जाता है। नए बॉडीगार्ड के कार्यभार संभालने के लिए हर हफ्ते 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, पीबीजी पोलो कप प्रदर्शनी मैच के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। इस कारण कल (25 नवंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और राष्ट्रपति की मुलाकात
दिन के एक अन्य कार्यक्रम में  शुक्रवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन सचिवालय से जारी बयान के अनुसार, दोनों के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई। बैठक से एक तस्वीर भी साझा की गई। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें