फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coimbatore: गर्भवती महिला का अनोखा कारनामा, नंगे पैरों से 30 ट्यूबलाइट पर चलकर की यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कानून की मांग

Sun, 12 Jun 2022 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

प्रकाशलक्ष्मी नाम की पारंपरिक कला उत्साही महिला ने यौन उत्पीड़न पर कड़े कानून बनाने और कड़ी सजा देने के लिए दंड संहिता को मजबूत करने के लिए सत्ता में बैठे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामलों के खिलाफ हर कोई कड़े कानून की मांग कर रहा है। वहीं कोयंबटूर में एक गर्भवती महिला ने रविवार को अनोखे ढ़ंग से ये मांग की। यहां प्रकाशलक्ष्मी नाम की गर्भवती महिला ने नंगे पैरों से 30 फ्लोरोसेंट लाइटों पर चलकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने यौन उत्पीड़न के मामलों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग भी की।

विज्ञापन


प्रकाशलक्ष्मी नाम की पारंपरिक कला उत्साही महिला ने यौन उत्पीड़न पर कड़े कानून बनाने और कड़ी सजा देने के लिए दंड संहिता को मजबूत करने के लिए सत्ता में बैठे लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके लिए उन्होंने ढोल पीटते हुए 3.55 सेकंड में एक फ्लोरोसेंट लाइटों पैरों से तोड़ते हुए रिकार्ड बनाने की कोशिश की। 

इस कार्यक्रम का आयोजन महिला के पति कलाइरासन ने फीनिक्स वर्ल्ड बुक्स रिकॉर्ड्स के सहयोग से किया था। फीनिक्स वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने महिला की इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए महिला को एक प्रमाण पत्र और एक किताब से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला  द्वारा रिकॉर्ड बनाने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला प्रकाशलक्ष्मी का पति कलाइरासन तमिलनाडु की पारंपरिक कलाओं जैसे ओयिलट्टम, करकट्टम, ड्रम-बीटिंग आदि की कोचिंग छात्रों को मुफ्त में देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें