फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रशांत किशोर का पलटवार, कहा- मेरे जैसे साधारण आदमी को कैसे पहचानेंगे?

Sat, 28 Dec 2019 12:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने वाले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता प्रशांत किशोर कौन हैं? इसको लेकर प्रशांत किशोर ने भी शनिवार को पलटवार करते हुए कहा है कि वह मेरे जैसे साधारण आदमी को कैसे पहचानेंगे?

विज्ञापन



प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा, 'वह एक वरिष्ठ मंत्री है। आखिर वह मेरे जैसे साधारण आदमी को क्यों जानेंगे? उन्होंने कहा कि दिल्ली में यूपी-बिहार से आए मेरे जैसे लाखों लोग संघर्ष करते है। पुरी जी जैसे वरिष्ठ नेता इतने लोगों को कैसे जानते होंगे?'

गौरतलब हो कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पूरे देश में एक करोड़ आवासीय इकाइयों की मंजूरी मिलने की जानकारी दे रहे थे, इसी दौरान दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ प्रशांत किशोर के जुड़ने से संबंधित एक सवाल पर हरदीप सिंह पुरी ने उल्टा सवाल किया यह कौन हैं? प्रशांत किशोर कहां से आए हैं? बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह वाकई में इनके बारे में कुछ नहीं जानते। दिल्ली के लोग दिल्ली के लिए इस बार वोट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें