फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वैशाली में जिम के लिए निकले कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

Sat, 28 Dec 2019 10:07 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिन-दहाड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राज्य के वैशाली का है, जहां शनिवार सुबह जिम के लिए जा रहे कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई और मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन



कांग्रेस नेता रोज की तरह सुबह जिम के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने हाजीपुर के सिनेमा रोड के पास युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही, एसपी मौके पर पहुंचे। एसपी को देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ भागकर अपनी जान बचाई। पथराव से पुलिस के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की। शहर में जबरन दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि हत्या का वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं और आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें