फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी का फेफड़े के संक्रमण का चल रहा इलाज, जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

Wed, 26 Aug 2020 01:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का फेफड़ों के संक्रणम का इलाज चल रहा है। कल से उनके रेनल पैरामीटर (गुर्दे के मापदंड) अव्यवस्थित हो गए हैं। वे लगातार गहन कोमा में हैं और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने दी।

विज्ञापन

 

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्वास्थ्य में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में कल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं।

यह भी पढ़ें- प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में नहीं हो रहा कोई सुधार, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं पूर्व राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी उनके स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं आया था। मुखर्जी को दस अगस्त को दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें