फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को बनाया राज्यसभा में पार्टी का उपनेता, रजनी पाटिल को भी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 11 Mar 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आनंद शर्मा की सेवानिवृत्ति और राजीव सातव के निधन के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए ये नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार को प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को उच्च सदन में पार्टी का सचेतक (व्हिप) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आनंद शर्मा की सेवानिवृत्ति और राजीव सातव के निधन के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए ये नियुक्तियां की हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के संबंध में एक पत्र राज्यसभा के सभापति को भेजा गया है। तिवारी तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं जबकि पाटिल महाराष्ट्र से राज्यसभा में दो बार सांसद रह चुके हैं। पाटिल को अशिष्ट व्यवहार के लिए फिलहाल संसद के पूरे बजट सत्र के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें