फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: एवियन इन्फ्लुएंजा-अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले बढ़े, असम में पोल्ट्री और सूअरों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 11 Mar 2023 09:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने शनिवार को कहा, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में पोल्ट्री और सूअरों में एवियन इन्फ्लूएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कुछ राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप के बाद असम सरकार ने अन्य राज्यों से राज्य में पोल्ट्री और सूअरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने शनिवार को कहा, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में पोल्ट्री और सूअरों में एवियन इन्फ्लूएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Rajasthan: पक्षियों में 'H5N1' एवियन इन्फ्लूएंजा नहीं, पांच जिलों में अफसरों ने दी रिपोर्ट, क्या है ये बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल बोरा ने कहा, असम सरकार ने  देश के कुछ राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप को देखते हुए असम और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में बीमारी के प्रसार को रोकने के हित में एहतियात के तौर पर राज्य की पश्चिमी सीमा के माध्यम से राज्य के बाहर से पोल्ट्री और सूअरों के असम में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।  

गौरतलब है कि जनवरी में मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के डर के बीच प्रशासन ने 700 से अधिक सूअरों को मार डाला था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें