फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता प्रकाश राज का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बेचा जा रहा सिर्फ वादों का टूथपेस्ट

Mon, 05 Feb 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : self
विज्ञापन
अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रैलियों में वादे करते हैं लेकिन कोई भी वादा उनका पूरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी काफी वादे किए थे लेकिन कितने पूरे हुए यह सब जानते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में रैली की थी। जहां उन्होंने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की बात कही, साथ ही वहां की जनता से काफी वादे किए इसके बाद प्रकाश राज ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। प्रकाश राज ने ट्विटर पर #justasking कैंपेन चलाया। इसके बाद ट्वीट को काफी शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

prakash raj
उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने 'प्रॉमिस टूथपेस्ट' (टूथपेस्ट वादा) किया था। उन्होंने किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की बात कही थी। लेकिन वह असफल रहे। प्रकाश राज ने ट्वीट करके लोगों से पूछा कि क्या आप मानते हैं कि पीएम मोदी ने रैली के दौरान जो वादे किए हैं वो सभी वादे पूरे होंगे? 

पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा था कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ चल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस एक्जिट गेट पर खड़ी है। यहां कालाधन और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। राज्य में अपराधियों का कानून चलता है। हमारी सरकार आते ही राज्य में यह सब नहीं चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें