बता दें कि पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़े बनाना भी
रोजगार है। उन्होंने कहा था कि अगर पकौड़े बेचकर कोई रोजाना 200 रुपए कमाता है तो इसमें बुराई क्या है। यह भी एक रोजगार ही है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार को पीएम मोदी की रैली से पहले भी छात्रों ने पकौड़े बनाकर बेचे। इस दौरान काफी भीड़ रही। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते यह इंटरव्यू दिया था। तब से सोशल मीडिया में काफी हंगामा मचा हुआ है।