फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण: पहले दूसरे राज्यों के कानूनों का अध्ययन करेगी गुजरात सरकार, फिर लेगी अंतिम निर्णय

Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

उप्र सरकार द्वारा लाए सख्त जनसंख्या नीति के मसौदे से सभी राज्यों में इसे लेकर हलचल मच गई है। गुजरात सरकार ने कहा है कि पहले दूसरे राज्यों के कानून का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
नितिन पटेल - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसंख्या नियंत्रण नीति को लेकर कई राज्यों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार, जनसंख्या नियंत्रण पर अन्य राज्यों द्वारा लाए गए कानूनों का पहले अध्ययन करेगी। इसके बाद इस मामले पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


पटेल का बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा तैयार किया है। इसमें दो से अधिक संतान वालों को स्थानीय निकाय चुनाव में भाग लेने, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने या किसी भी प्रकार की सब्सिडी लेने से वंचित किया जा सकता है।

मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में उपमुख्यमंत्री पटेल ने संवाददताओं से कहा कि अलग-अलग राज्य जनसंख्या नियंत्रण के लिए नए कानून ला रहे हैं। गुजरात सरकार पहले इन कानूनों का अध्ययन करेगी और फिर आवश्यक होने पर उचित निर्णय लेगी।
विज्ञापन


गुजरात में पहले से यह प्रावधान लागू
भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही दो से अधिक संतान वालों को तालुका पंचायत, जिला पंचायत नगर पालिका और नगर निगम जैसे स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने का कानून लागू किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें