फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कब्र से निकाला गया मलयाली व्लॉगर रीफा महनू का शव, माता-पिता ने जताई थी हत्या की आशंका

Sun, 08 May 2022 06:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

पुलिस ने रीफा के पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
जानकारी देते कोझीकोड के तहसीलदार प्रेमलाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महीने पहले दुबई के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मलयाली व्लॉगर रीफा महनू की मौत का रहस्य जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्जिद के कब्रिस्तान से निकाला। इसकी जानकारी कोझिकोड के तहसीलदार प्रेमलाल ने दी।

विज्ञापन


विशेष जांच दल ने पोस्टमार्टम करने का निर्णय उसके माता-पिता की शिकायत के बाद लिया, क्योंकि उनको संदेह है कि रीफा की हत्या हुई है। तहसीलदार प्रेमलाल ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने रीफा की मौत के लिए उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
पुलिस ने रीफा के पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की जांच करेगी। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज से एक मेडिकल टीम प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सुबह 9 बजे मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


1 मार्च को दुबई में मृत मिली थी रीफा
मलयाली यूट्यूबर और व्लॉगर 21 वर्षीय रीफा महनू 1 मार्च को दुबई में अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। दुबई के जांच अधिकारी रीफा की कथित आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा पाए थे। दुबई से लाए गए शव को यहीं भारत में दफनाया गया था। 

परिवार ने ससुराल पक्ष पर आरोप
रीफा के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने दुबई में पोस्टमार्टम होने का दावा करते हुए उन्हें धोखा दिया था। जांच दल ने शव को निकालने के लिए राजस्व संभागीय अधिकारी (आरडीओ) की अनुमति मांगी और फिर अब निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तहसीलदार की देखरेख में हुई खुदाई
फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों की एक टीम पावंडूर जुमा मस्जिद स्थित कब्रगाह पर पहुंची, जहां पर रीफा के शव को निकाला जाना था। तहसीलदार की देखरेख में खुदाई का काम आगे बढ़ा, जबकि उप कलेक्टर भी मौजूद रहे। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अधिकारियों ने परिसर में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। हालांकि, शरीर अभी तक सही अवस्था में था। अधिकारियों ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में शव परीक्षण करने का फैसला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही शव को दफना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें