एक बार फिर कांग्रेस प्रशांत किशोर से नजदीकियां बढ़ा रही है। मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने प्रशांत किशोर से भेंट की है। हालांकि प्रशांत किशोर पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह चुनाव प्रचार अभियान के रणनीतिकार का काम छोड़ चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि राहुल और प्रियंका ने प्रशांत किशोर से क्यों मुलाकात की?
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने 2017 में प्रशांत किशोर की सलाह से उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में झंडा फहराने का निर्णय लिया था। पीके की सलाह पर ही समाजवादी पार्टी से गठबंधन भी किया था, लेकिन पूरा राजनीतिक आपरेशन फ्लॉप रहा था।