भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच बुधवार को तीसरा टी-20 का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने शानदार फील्डिंग और स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रविवार को दूसरे टी-20 में जीत हासिल करके श्रृंखला 1-1 से बराबर की थी। भारतीय टीम को अगर 2019 के बाद अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतनी है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?