फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNGA में मोदी का भाषण: चिदंबरम का ट्वीट- किसी ने ताली भी नहीं बजाई, सिब्बल ने योगी और हिमंता को घसीटा

Sun, 26 Sep 2021 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जहां प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को गौरवान्वित करने वाला बताया था तो वहीं कांग्रेस ने भी इस पर बयानबाजी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कपिल सिब्बल और चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताया। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को घसीटा है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया है कि आप दोनों सुन रहे हैं न भारत लोकतंत्र की जननी है। 

विज्ञापन


दरअसल, असम में एक सप्ताह पहले हुई हिंसा और उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रमों के बाद से कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि दोनों ही राज्यों में लोकतंत्र खत्म हो गया है और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के भाषण पर राजनीति शुरू हो गई है। 

पी चिदंबरम बोले- किसी ने ताली नहीं बजाई 
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का भी ट्वीट आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है कि मुझे दुख हुआ कि जब पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया तो कुछ ही सीटें भरी हुई थीं। इससे ज्यादा  दुख तो तब हुआ जब उनके भाषण पर किसी ने ताली तक नहीं बजाई। आगे लिखा- कि संयुक्त राष्ट्र में भारत का मिशन गड़बड़ा गया है। 
विज्ञापन


नड्डा ने बताया था गर्व करने वाला भाषण 
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान सामने आया था। उन्होंने पीएम को भाषण को गर्व करने वाला बताया था। इसके बाद से कांग्रेस की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है। 

आतंकवाद पर पाक को सुनाई थी खरी-खरी 
इस समय दुनिया आतंकवाद की समस्या से जूझ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूएनजीए में अपने भाषण में आतंकवाद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पाकिस्तान या इमरान खान का नाम लिए बिना ही उन्हें काफी खरीखोटी सुनाई थी। यह भी कहा था कि जो लोग उसे संरक्षण दे रहे हैं, यह उनके लिए भी खतरा होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें