राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 7-7 सालों की सजा का ऐलान किया गया है। 7 साल की सजा आईपीसी की धारा के तहत दी गई है वहीं 7 की साल की सजा भ्रष्टाचार अधिनियमों की रोकथाम के तहत दी गई है।
लालू यादव समेत दोषी ठहराए गए सभी 19 लोगों की सजा पर तीन दिनों तक सुनवाई हुई। 21 से 23 मार्च तक सुनवाई के बाद शनिवार को सजा का ऐलान किया गया। इससे पहले आरजेडी चीफ को हाईकोर्ट से झटका लगा था। चाइबासा मामले में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई थी।