फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के रुझानों के बाद से ही बयानबाजी शुरू; जानें किसने और कौन-से दावे किए

Tue, 08 Oct 2024 01:37 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज बड़ा दिन है। दोनों राज्यों में सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच, अलग-अलग पार्टियों के तमाम नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां भाजपा के नेता अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी अपने पक्ष में बयान दे रहे हैं। देखिए किसने क्या कहा...

विज्ञापन


चिराग पासवान बोले- जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा 
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दोनों राज्यों के रुझानों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "रुझान अभी आने शुरू हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से भाजपा ने दोनों जगहों पर मेहनत की है और जिस तरह से हरियाणा में भाजपा का 10 साल का कार्यकाल रहा है, मैं मानता हूं कि जनता का प्रधानमंत्री और भाजपा पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि शाम तक जो नतीजे आएंगे, वो वैसे ही होंगे, जैसी हम उम्मीद कर रहे हैं।"

ओम प्रकाश धनखड़ बोले- शानदार परिणामों की प्रतीक्षा 
वहीं, बादली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा के चुनावों पर कहा, "हमें शानदार परिणामों की प्रतीक्षा है, दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि सरकार बन रही है। जितने शानदार तरीके से चुनाव लड़ा गया है उतनी ही शानदार जीत की प्रतीक्षा है... एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं..."
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला बोले- दोपहर तक सब होगा साफ
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। पारदर्शिता होनी चाहिए। जनादेश के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ आता है तो भाजपा को कोई जुगाड़ या ऐसी कोई हरकत नहीं करनी चाहिए.... हमने गठबंधन इसलिए किया कि चुनाव में कामयाबी मिले और हमें कामयाबी की उम्मीद है..."





वहीं, अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगे चल रही है और वे(कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा। अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।

कांग्रेस सरकार बनाएगी- भूपेंद्र हुड्डा
वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी...कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी। जो रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अभी 2 राउंड हुए हैं... जो रिपोर्ट है उसके मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस को बहुमत मिलेगा...इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और सभी नेताओं को जाता है। असली श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है..."

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने किया जीत का दावा
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस करीब 65 विधानसभा सीटें जीतेगी और हरियाणा में सरकार बनाएगी। जम्मू-कश्मीर में JKNC और कांग्रेस गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करेगा। हम जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं।


दोनों राज्यों के नतीजों पर सबकी नजर
दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

जनता ठोस कामों को ही आशीर्वाद देती है- शिवराज चौहान
हरियाणा में बदले राजनीतिक माहौल के बीच, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं जब हरियाणा से चुनाव प्रचार करके लौटा था और तब मैंने कहा था कि हरियाणा में भाजपा की शानदार विजय होगी। मैंने यह केवल ऐसे ही नहीं कह दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के जो काम हो रहे हैं उसका असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा था। कांग्रेस हवा में उड़ रही थी लेकिन भाजपा ने अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे। आज ऐसे परिणाम आ रहे हैं कि कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई है... इन परिणामों ने ये साबित कर दिया है कि जनता ठोस कामों को ही आशीर्वाद देती है... पिछले दिनों किसानों के हित में जो काम हुए वो अभूतपूर्व हैं। कांग्रेस ने ऐसे काम कभी नहीं किए... कांग्रेस समाज को कितनी भी तोड़ने की कोशिश कर ले लेकिन उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे। देश, हरियाणा आज पीएम मोदी के पीछे खड़ा है।

चुनाव आयोग से रुझानों को अपडेट करने की मांग- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "मैंने तीन दिन पहले ही कहा था कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने वाली है। अब उनसे(कांग्रेस नेताओं) पूछना चाहिए।"

गोपाल राय ने भी दी प्रतिक्रिया
 दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अंतिम नतीजे देखने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हरियाणा के लिए किसकी सरकार बनाने जा रहे हैं। गठबंधन की बात हुई थी लेकिन गठबंधन नहीं हो पाया। जम्मू-कश्मीर पांचवां राज्य बनने जा रहा है जहां AAP का विधायक होगा। हमें उम्मीद है कि अंतिम परिणाम AAP के पक्ष में होगा।

कृष्ण पाल गुर्जर बोले- नायब सिंह सैनी बनेंगें सीएम
 हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, "हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं क्योंकि मोदी सरकार और हरियाणा सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है और लगातार बढ़ रहा है...केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। नायब सिंह सैनी के चेहरे पर ही हमने चुनाव लड़ा है। मुझे नहीं लगता कि उसमें कोई भी बदलाव किया जाएगा।"
विज्ञापन

शहजाद पूनावाला ने साधा कांग्रेस पर निशाना
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "सुबह 8.30-9 बजे पवन खेड़ा जलेबियां बांट रहे थे। 11-11.30 आते-आते इनके(कांग्रेस) प्रवक्ता चुनाव आयोग को गरियाने लगे। 12 बजे आते-आते जयराम रमेश देश की संस्था पर सवाल उठाने लगे और 2 बजे आते-आते देश की जनता के विवेक पर भी सवाल उठाने का काम कांग्रेस पार्टी जरूर करेगी। चाहें हरियाणा हो या जम्मू-कश्मीर, जनता ने कांग्रेस पार्टी को एक संदेश साफ-साफ दे दिया है कि पहलवान, जवान, नौजवान और किसान सभी पीएम मोदी का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी की नफरत की दुकान है और इसलिए हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की तथाकथित दुकान को बंद कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बन रही है... ये ऐतिहासिक विजय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें