फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड मामला: मालिक और उसके ड्राइवर को मारने की पहले से बनाई गई थी योजना, पुलिस की जांच जारी

Wed, 20 Oct 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच और साक्ष्य एक सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करते हैं। शायद इसलिए हत्यारे साथ चाकू लाए थे।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के गरियाहाट इलाके में 61 वर्षीय व्यक्ति और उसके ड्राइवर की लाश मिली थी। इस मामले में जांच कर रहे कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रमुख इंजीनियरिंग फर्म किलबर्न इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक सुबीर चाकी और उनके ड्राइवर की हत्या की योजना बनाई गई थी और हत्यारे अपने साथ चाकू लेकर आए थे। 

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, सुबीर चाकी वर्तमान में वब न्यूटाउन में रहते थे, रविवार शाम अपने ड्राइवर राबिन मंडल के साथ गरियाहाट काकुलिया रोड स्थित अपने पैतृक घर गए थे। चाकी और उनके ड्राइवर मंडल के शव उनके पैतृक घर की अलग-अलग मंजिलों पर मिले थे और उनकी गर्दन, पैर और पीठ पर कई वार के निशान पाए गए थे।

कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच और साक्ष्य एक सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करते हैं। शायद इसलिए हत्यारे साथ चाकू लाए थे। यह संभव है कि हत्यारों को काम पर रखा गया हो, साथ ही कहा कि दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार मौके से नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


जांच दल मंगलवार को अपनी जांच के एक हिस्से के रूप में एक खोजी कुत्ते को हत्या स्थल पर ले गया। कुत्ता वहां से पास के बल्लीगंज रेलवे स्टेशन गया। इसी के आधार पर पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि हत्यारों ने भागने के लिए ट्रेन ली थी। हम इलाके के एक घर में लगे सीसीटीवी से फुटेज हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें