फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाही पोस्टिंग के लिए अधिकारी करवाते थे इस बाबा से पूजा, एक इशारे पर सौंप देते थे बंगला

Tue, 26 Jun 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
तांत्रिक आदेश बाबा
विज्ञापन

इंदौर पुलिस ने रविवार को एक तांत्रिक आदेश बाबा को गिरफ्तार किया है। उसपर दो महिलाओं ने यौन शोषण और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं ने अलग-अलग केसों में पुलिस के पास बाबा की शिकायत दर्ज करवाई है। करनैल सिंह उर्फ त्रिलोकनाथ उर्फ आदेश बाबा मूलरुप से राज्स्थान के अलवर का रहने वाला है। उसने इंदौर के पॉश इलाके महालक्ष्मी नगर इलाके में कुछ सालों पहले एक आश्रम बनाया था। उसने उज्जैन कुंभ मेले में भी 2 साल पहले एक अस्थायी आश्रम बनाया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हाल ही में कुछ महिलाएं बाबा और उनके अनुयायी चुटकीनाथ के खिलाफ शिकायत लेकर आई थीं। महिलाओं ने बताया कि बाबा में उन्हें ड्रग मिला हुआ प्रसाद दिया था। जैसे ही वह बेहोश हुईं दोनों ने उनकी आपत्तिजनक पोजिशन में वीडियो बना ली। इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करके उनसे दक्षिणा में और ज्यादा पैसों की मांग की जाती थी। इसके अलावा बड़े कारोबारी तांत्रिक को फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधा मुहैया करवाते थे। उसके एक इशारे पर करोड़ों के बंगले, गाड़ियां और कैश सौंप दिया करते थे।

लसूड़िया पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया, 'दीपक त्रिलोकीनाथ का बेटा है लेकिन उसने उसे अपना अनुयायी बताकर उनका नाम चुटकीनाथ बताया है। आदेश बाबा अधिकारियों और पुलिस खेमें में काफी लोकप्रिय था क्योंकि वह कथित तौर पर तांत्रिक पूजा करता था ताकि उसके भक्तों को इच्छानुसार पद और पैसा मिल सके। बहुत से राजनेता और बिजनेसमैन आश्रम आया करते थे जिसे कि एक स्थानीय व्यवसायी ने दान में दिया है।'
विज्ञापन


आदेश बाबा कुछ सालों पहले इंदौर आया था और उसने स्थानीय खजराना मंदिर जाना शुरू किया। यहां उसने पारे का शिवलिंग बनाना शुरू किया और अमीर लोगों का भरोसा जीता। उसका दावा था कि उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं जिसके जरिए वह व्यवसाय और नौकरियों में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। जैसे ही यह बात लोगों तक पहुंची, त्रिलोकीनाथ आदेश बाबा बन गया। उसने तांत्रिक कार्य करने शुरू कर दिए और लोगों को अपने आश्रम आकर पूजा करने के लिए आमंत्रित किया।

तांत्रिक के भक्त अपनी गाड़ियों पर आदेश बाबा लिखा करते थे ताकि बुरी शक्तियां उनसे दूर रहें। जहां एक 55 साल की महिला ने बलात्कार और अपने बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी महिला का कहना है कि बाबा ने साल 2016 में कुंभ मेले के दौरान उससे उसकी होंडा सिटी कार ले ली। पुलिस ने त्रिलोकीनाथ को पकड़ लिया है। वहीं दीपक उर्फ चुटकीनाथ फरार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें